फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bags full of wheat torn, damage caused by grain scattering

गेहूं से भरे बैग फटे, अनाज बिखरने से हुआ नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bags full of wheat torn, damage caused by grain scattering
Bags full of wheat torn, damage caused by grain scattering - फोटो : Yamuna Nagar
प्रताप नगर अनाज मंडी के शेड में लगा गेहूं भी सुरक्षित नहीं है। यहां पर लगे गेहूं के कट्टे जगह-जगह से फटे पड़े हैं। हालात यह हो गई उनमें से अनाज निकलकर बाहर आ गया है।
विज्ञापन

हालांकि यहां पर देखरेख के लिए चौकीदार रखे हुए हैं। बावजूद इसके गेहूं के बैग से गेहूं निकल रहा है। खराब हो रही गेहूं को लेकर विभाग भी गंभीर नहीं है। विभाग की लापरवाही के चलते सरकार को काफी नुकसान हो रहा है। हैरत की बात यह हालात कई दिनेें से बने हुए हैं बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारी बोले-अनाज को खुद ही कर देंगे पूरा
फटे बैग से निकल रहे अनाज को लेकर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी गंभीर नहीं है। जब इस बारे में विभाग के कर्मचारियों से पूछा गया तो कहना था वे कम हुए अनाज को खुद ही पूरा कर देंगे। बता दें प्रतापनगर अनाज मंडी शेड में पिछले सीजन का अनाज (गेहूं) पड़ा है जिसको विभाग ने यहां से उठाने तक की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में यहां पड़ा अनाज दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। जगह-जगह से अनाज के कटे फटे पड़े हैं जिनमें से गेहू निकाला जा रहा है। मौके पर पड़े अनाज के फटे कट्टे विभाग की लापरवाही उजागर कर रहे हैं। यहां पर तैनात कर्मचारी इतने लापरवाह हैं कि यहां पर लगे अनाज की देखरेख करने में भी असमर्थ नजर आ रहे हैं। अनाज मंडी के शेड में लगे हजारों क्विंटल अनाज को एक तरफ जहां गिलहरियां बंदर और अन्य जानवर खराब कर रहे हैं। वहीं गेहूं के कट्टों से अनाज निकाला जा रहा है। कुछ दिन पहले अनाज निकालते कुछ लड़कों को पकड़ा भी गया था लेकिन उसके बाद भी विभाग सतर्क नहीं हुआ। ऐसे में आए दिन लगातार यहां पड़ी गेहूं कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापनगर अनाज मंडी में देखरेख के लिए बाकायदा चौकीदार रखे हुए हैं, लेकिन कोई भी चौकीदार मौके पर नहीं रहता। दिन रात अनाज खुला पड़ा रहता है जिसमें जंगली जानवर, पंछी मुंह मारते रहते हैं। वहीं नशे के आदी युवक भी यह मंडराते रहते हैं। जो अनाज चुराकर समय का आदि पीते हैं कुछ दिन पहले मंडी व सेलर में अनाज निकालते कुछ लोग युवकों को पकड़ा गया था लेकिन उसके बाद भी विभाग नहीं जागा।

वही इस बारे में डीएफएससी यमुनानगर कुशलपाल का कहना है कि अनाज मंडी प्रतापनगर में मंडी में पड़ें गेहूं की सुरक्षा स्थानीय अधिकारी व कर्मचारियों की है। वह इसकी जांच करवाएंगे। मंडी में पड़ा अनाज ढका क्यों नहीं गया और अगर अनाज के कट्टे फटे हुए हैं तो उनको बदला क्यों नहीं गया। इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed