फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Badal government threat to our lives

बादल सरकार से हमारी जान को खतरा

Sat, 27 Jun 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर Updated Sat, 27 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव जोगा सिंह ने पंजाब की बादल सरकार से एसएसजीएमसी पदाधिकारियों की जान को खतरे की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पूर्व की प्रदेश सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारियों को सिक्योरिटी प्रदान की थी।

लेकिन मौजूद प्रदेश सरकार ने उनके समेत कई पदाधिकारियों से सिक्योरिटी वापस ले ली है। जोगा सिंह ने कहा कि करीब पांच दिन पहले वे एचएसजीएमसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा व अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले थे और सिक्योरिटी वापस लिए जाने पर एतराज जताया था। उस समय मुख्यमंत्री ने सिक्योरिटी देने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक पदाधिकारियों को सिक्योरिटी नहीं दी गई है। प्रदेश में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक  कमेटी को लेकर एचएसजीएमसी पदाधिकारियों को लगातार धमकियां दी जा रही है।
विज्ञापन


 ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा उनसे सिक्योरिटी वापस लिए जाने पर उनकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सिर्फ एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह झींडा और वरिष्ठ उप प्रधान दीदार सिंह नलवी को ही सिक्योरिटी मिली हुई है। जोगा सिंह ने कहा कि प्रदेश में अलग कमेटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में तीन जुलाई की तारीख लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि उस दिन कमेटी के गठन को लेकर कोर्ट में बहस हो सकती है। कमेटी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में केस की पैरवी के लिए एक लीगल सैल का गठन किया गया है। सात सदस्यों के इस लीगल सैल में कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ही प्रधान बनाए गए है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हरियाणा के सिखों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी कमेटी के खिलाफ हलफनामा दिया हुआ है और केंद्र सरकार प्रदेश में अलग कमेटी के हक में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed