फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Azerbaijan sends 6 lakh people on fake work permit, case against three

Yamuna Nagar News: फर्जी वर्क परमिट पर अजरबेजान भेज 6 लाख ऐंठे, तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Azerbaijan sends 6 lakh people on fake work permit, case against three
साढौरा। राजपुर गांव के रोहित को वर्क परमिट पर अजरबेजान भेजने का झांसा देकर छह लाख ठगने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सलेमपुर के मोहित व उसके दो रिश्तेदारों सुरजीत व रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रोहित ने बताया कि वह विदेश में काम करना चाहता था। इसी दौरान उसे पता चला कि मोहित अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर विदेश भेजने का काम करता है। रोहित से संपर्क करने पर उसने उसे छह लाख में उसे वर्क परमिट पर अजरबैजान भेजने की बात कही। उनके झांसे में आकर रोहित ने तीनों आरोपियों को 31 दिसंबर 22 को अपने कागजात और छह लाख दे दिए। कुछ दिनों के बाद आरोपियों ने बताया कि 9 जनवरी को अजरबैजान जाने के लिए उसकी जयपुर से फ्लाइट बुक करवा दी गई है। आरोपियों ने उसे बताया कि अजरबैजान में ठहरने के लिए होटल में बुकिंग भी करवा दी गई है। आरोपियों के बताए अनुसार रोहित जब अजरबैजान पहुंचा तो वहां आरोपियों का कोई एजेंट नहीं मिला। अपने तौर पर पता करके रोहित किसी तरह होटल पहुंचा। तो उसके कागजात देखकर होटल वालों ने बताया कि उसका वर्क परमिट की बजाए टूरिस्ट परमिट है। रोहित ने तुरंत इस बारे में अपने परिजनों को सूचित किया। दो दिन अजरबैजान रहने के बाद परिवार द्वारा वापसी की टिकट का प्रबंध करने पर रोहित वापस घर पहुंच गया। वापस आने के बाद उसने अपनी रकम वापस लेने के लिए आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे रकम वापस देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed