फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Awareness has led to a decrease in fire incidents

Yamuna Nagar News: जागरूकता से आग लगाने की घटना में आई कमी

Sat, 08 Nov 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Awareness has led to a decrease in fire incidents

विज्ञापन
यमनुानगर। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में धान की पराली में आग की घटनाओं के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभाग के कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक आदित्य प्रताप ने बताया कि पिछले वर्ष फसल अवशेषों में आगजनी की 38 घटनाएं हुई थी। उसके मुकाबले जागरूकता के कारण इस वर्ष आग लगाने की घटनाओं में कमी आई है। अभी तक 7 घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें 4 एक्सीडेंटल घटनाएं थी जोकि फसल अवशेषों की जमा गांठों में लगी थी, 1 शॉर्ट सर्किट व 2 घटनाएं मौके पर पाई गई थी। इन दो घटनाओं के लिए नियमानुसार रेड एन्ट्री, एफआईआर व जुर्माना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार जिले में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आगजनी की घटनाओं में 92 प्रतिशत तक की कमी आई है।
वहीं, सहायक कृषि अभियंता वीनित कुमार जैन ने बताया कि जिले में पर्याप्त संख्या में कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र में इन-सीटू कृषि यंत्रों जैसे कि सुपर सीडर व 15 प्रतिशत क्षेत्र में एक्स-सीटू यंत्रों जैसे कि स्ट्रा बेलर के माध्यम से फसल अवशेषों का प्रबंधन किया जाता है। जिले में सब्जियों के क्षेत्र को व प्लाई बोर्ड उद्योग एवं पैलेट उद्योगों में धान के अवशेषों की गांठों के मांग के बढ़ने के कारण बेलरों की मांग भी बढ़ी है व पर्याप्त संख्या में जिले में बेलर न होने के कारण जिले के लिए बेलर के अतिरिक्त लक्ष्य की मांग की गई है।
विज्ञापन

निकाला जाएगा ड्रा
आदित्य डबास ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा अतिरिक्त कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध करवाने हेतु निर्णय लिया गया है। इसमें लाभार्थियों का चयन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। ड्रॉ का आयोजन डीसी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति की उपस्थिति में 10 नवंबर को जिला सचिवालय के कमरा नंबर 115 में सुबह 11 बजे किया जाएगा। जिले के लिए 269 कृषि यंत्रों का अतिरिक्त लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed