फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Auto overturned after collision with car, six people injured

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से पलटा ऑटो, छह लोग घायल

Sat, 08 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned after collision with car, six people injured
हादसे के मौके पर पहुंचे आसपास के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर चंगनौली के पास कार की टक्कर से पांच श्रद्धालुओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में शामिल ककड़ौनी गांव के ऑटो चालक सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी कपालमोचन मेला से ऑटो से लौट रहे थे। घायलों को व्यासपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायलों में विदिशा निवासी संत लक्ष्मण दास(60), भगीरथ ( 62), अभिषेक ( 17), गणेश दास (52), हलके राम चौधरी (38) व ऑटो चालक ककड़ौनी निवासी सुनील ( 52) शामिल हैं। कार सवार युवक अपनी कार को मौके पर छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

विदिशा मध्यप्रदेश के श्रद्धालु पिछले एक सप्ताह से कपालमोचन स्थित गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लालदास में सेवा करने के लिए आए थे। सभी शुक्रवार सुबह कपालमोचन से व्यासपुर आ गए। वहां से ऑटो में सवार होकर जगाधरी जा रहे थे। जैसे ही वे चंगनौली गांव के मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक आल्टो कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसका मुंह दोबारा से व्यासपुर की तरफ घूम गया। वहीं ऑटो में सवार छह लोग बाहर जा गिरे। हादसे की सूचना किसी राहगीर ने व्यासपुर एसएमओ डॉ. शमा परवीन को दी। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस भेजकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस को हादसे की सूचना दी गई है। हादसे के बाद कुछ देर तक वहां का यातायात बाधित रहा। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के मौके पर पहुंचे आसपास के लोग। संवाद

हादसे के मौके पर पहुंचे आसपास के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed