{"_id":"666b8cdcae498d0de10d07f4","slug":"auto-driver-and-his-companion-arrested-with-600-tramadol-capsules-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-120381-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 600 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ ऑटो चालक व उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 600 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ ऑटो चालक व उसका साथी गिरफ्तार
Fri, 14 Jun 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
पांसरा के पास से पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस टीम।
यमुनानगर। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अंबाला की टीम ने पांसरा रोड श्मशान घाट के पास से नशे में इस्तेमाल किए जाने वाले कैप्सूल के साथ ऑटो चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 600 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत ले गई जहां से उन्हें एक दिन रिमांड पर लिया गया है।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक अंबाला जगबीर सिंह और यूनिट अंबाला प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम पांसरा रोड स्थित श्मशान घाट के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि प्रोफेसर कॉलोनी निवासी नानक नशीली दवाइयां बेचता है। वह इस समय अवैध नशीले कैप्सूल लेकर खजूरी मोड़ नहर पुल कि तरफ से अपने ऑटो पर जाएगा।
सूचना मिलते ही टीम ने श्मशान घाट के पास नाका लगाया। कुछ देर बाद उन्हें एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मौके पर तहसीलदार छछरौली सुदेश मेहरा को बुलाया। उनके सामने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से ट्रामाडोल के 600 कैप्सूल बरामद हुए। इस दौरान पुलिस टीम ने नानक के सहयोगी साथी बैंक कॉलोनी निवासी सुखविंद्र उर्फ पिंका को भी गिरफ्तार किया है।