{"_id":"6795371277cde824370f86c5","slug":"atvms-will-be-installed-at-railway-stations-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-132125-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन पर लगेंगे एटीवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन पर लगेंगे एटीवीएम
विज्ञापन
अभय सिंह
जगाधरी। स्टेशन पर सामान्य श्रेणी का टिकट लेने के लिए यात्रियों को अब खिड़की पर कतार में लगकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब रेलवे यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) लगाने जा रहा है। यह मशीन लगने के बाद यात्रियों को टिकट खिड़की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। क्यूआर कोड स्कैन, कार्ड व यूपीआई से भुगतान करते ही टिकट चंद सेकेंड में प्रिंट होकर बाहर आ जाएगा।
यह सुविधा शुरू होने पर यात्रियों को टिकट लेने के लिए खिड़की पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। वहीं छुट्टे पैसों की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी। अक्सर फुटकर के चक्कर में यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को बेहतरीन सुविधा देने के लिए रेलवे ने स्टेशन दो एटीवीएम लगाने की योजना बनाई है। एटीवीएम लगाने के लिए जगह का चयन भी कर लिया गया है। इसी महीने रेलवे स्टेशन पर दोनों मशीनें स्थापित करने की योजना बना चुका है। यह ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन सामान्य टिकट घर के बाहर स्थापित की जाएगी है। एटीवीएम से टिकट लेने के लिए पहले स्टेशन चुने।
जिस ट्रेन से सफर करना है, उसकी श्रेणी चुने। किराये का भुगतान करते ही टिकट प्रिंट होकर मशीन से बाहर आ जाएगा। यमुनानगर जगाधरी ए ग्रेड स्टेशन से करीब तीन दर्जन गाड़ियां निकलती है और प्रतिदिन करीब चार से पांच हजार लोग सफर करते हैं। स्टेशन पर दो टिकट खिड़की है और रात को केवल एक खिड़की से टिकट बनाई जाती है। ऐसे में टिकट लेने के लिए खिड़की पर रोजाना यात्रियों की लाइन लगती है। कई बार भीड़ ज्यादा होने के कारण यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। एटीवीएम लगने से इन सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। संवाद