फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attempted suicide by consuming watery substance

जलरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
attempted suicide by consuming watery substance
छछरौली की रहमिया कॉलोनी निवासी इसराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास तीन बेटे व दो लड़कियां है। बीती 19 अक्तूबर को सुबह वह अपने घर पर थी। उसका पति काम पर गया हुआ था। घर पर उसका छोटा बेटा सरफराज भी था। तभी बाइक पर सवार होकर कॉलोनी के ही काला, भोलू, किट्टू, बिल्लू, वकीला, समसी आए। आते ही आरोपियों ने उससे गाली गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों के हाथों में डंडे, तलवार व अन्य हथियार थे। आरोपियों ने उसके घर के गेट पर पत्थर मारे और तोड़फोड़ की। मारपीट में वह घायल हो गई। महिला का कहना है कि उसने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इस हमले के बाद आसपास के लोगों ने भी उससे बोलना छोड़ दिया। इससे वह बहुत आहत हुई। आरोपियों की मारपीट से आहत होकर शुक्रवार को उसने जलरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसके पति ने उसे छछरौली अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। वहां उसे उपचार दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआई बलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले में सभी छह आरोपियों पर मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed