{"_id":"5fbebeb88ebc3e9bbe714551","slug":"attempt-to-stop-devotees-yamuna-nagar-news-knl52074192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोवरों तक नहीं पहुंच पाएंगे श्रद्धालु, पुलिस ने लगाए नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोवरों तक नहीं पहुंच पाएंगे श्रद्धालु, पुलिस ने लगाए नाके
विज्ञापन
attempt to stop devotees
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपालमोचन में लगने वाला ऐतिहासिक एवं प्राचीन राज्यस्तरीय मेला कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया है। बावजूद इसके यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। क्षेत्र में पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, उतर प्रदेश व अन्य प्रदेशों के आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं को रोकने के लिए कपालमोचन क्षेत्र में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्गों व लिंक मार्ग पर नाके लगा पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी बलराज सिंह ने कहा कि कपालमोचन क्षेत्र में श्रद्धालुओं को प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंद्धति है। इसे लेकर एसपी कमलदीप गोयल ने कपालमोचन मेला स्थल का दौरा किया। इस दौरान डीएसपी, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उनके साथ रहे।
मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचने से रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में 11 जगह नाके लगा दिए गए हैं। जिसको लेकर शिव चौक बिलासपुर, कपालमोचन से चौराही मार्ग, कपालमोचन से खच्चर मंडी मार्ग, चौराही मार्ग पर, कपालमोचन से अराइयांवाला मार्ग, रणजीतपुर कपालमोचन मार्ग, मछरौली साढौरा मार्ग, भानिपुर गांव के मोड के समीप, साढ़ौरा टी-प्वाइंट, कपालमोचन से भानि पुर मार्ग, रणजीतपुर आदि बद्री मार्ग पर गांव काठगढ़ के समीप नाके लगा पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
एसपी ने कहा, धर्मशालाओं में किसी को नहीं दिया जाए कमरा
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सुरक्षा को देखते हुए कपालमोचन मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने मेला क्षेत्र की सभी धर्मशालाओं, धार्मिक स्थलों व स्कूलों को निरीक्षण कर संचालकों निर्देश दिए कि कार्तिक पूर्णिमा तक किसी भी श्रद्धालु को रहने के लिए कमरा न दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य गेट को बंद करके रखे। बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से गहनता से पूछताछ करें। यही नहीं मेला क्षेत्र में घूम रहे लोगों से भरे वाहन को भी रोक कर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वे क्षेत्र से गुजर रहे थे, तो दर्शन के लिए रूक गए। पूछताछ के बाद उन्हें रवाना कर दिया गया। संचालकों को निर्देश दिए गए कि प्रदेश सरकारकोविड-19 को जारी नियमावली का सख्ती से पालन करें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरोवर में कच्ची जगह पर प्रवेश को रोकने के लिए सरोवरों के किनारों बैरीकेट लगाए जाए, ताकि श्रद्धालु किसी भी तरह से सरोवरों में प्रवेश न कर पाए। सूरजकुंड पर मेला को लेकर खेतों की ओर खोले गए द्वार को भी जल्द से बंद करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
दूसरे प्रदेशों से क्षेत्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जाएगी। इसके पश्चात ही निकलने दिया जाएगा। थाना प्रभारी बलराज सिंह ने कहा कि एक पीसीआर गाड़ी भी मेला क्षेत्र का समय समय पर दौरा कर लोगों को जागरूक करेंगी। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे मेला क्षेत्र में दुकानें लगाने व पूजा का सामान बेचने के लिए न पहुंचे। पुलिस प्रशासन के द्वारा कपालमोचन क्षेत्र के धार्मिक व सामाजिक स्थलों के संचालकों को भी निर्देश दिए कि वे संस्थानों में आने वाले श्रद्धालुओं को फोन के माध्यम में मेला स्थगित होने की सूचना दे।
फोटो :- 1 से 5