फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to kill young man for preventing crop damage, father accused of son

फसल खराब करने से रोकने पर युवक की हत्या का प्रयास, पिता पुत्र पर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill young man for preventing crop damage, father accused of son
यमुनानगर।
विज्ञापन

गांव कश्मीरगढ़ में खरपतवार नाशक स्प्रे से बरसीन खराब करने का विरोध करने पर पिता पुत्र ने युवक के सिर में सरिये से वारकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने पहले युवक के भाई पर भी हमला किया था, उसने भाग कर जान बचाई थी। घायल युवक का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
कश्मीरगढ़ निवासी सोनी कुमार ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उनके खेत के साथ गांव के ही श्याम लाल के खेत है। उनकी और श्याम लाल की सांझी मेढ है। जिसे लेकर उनका पहले कई बार झगड़ा हो चुका है। दोनों पक्षों का आपस में बरादरी तौर पर राजीनामा भी हो गया। चार पांच दिन पहले श्याम लाल का बेटा संजू पाल अपने खेतों में खरपतवार नाशक स्प्रे कर रहा था। इस दौरान उसने जानबूझकर उनके बरसीन के खेत में लगभग चार फीट तक खरपतवार नाशक स्प्रे कर दिया। जिससे उनकी बरसीन खराब हो गई। शनिवार को जब उसने श्याम लाल और उसके बेटे संजूपाल से इस बारे में बात की, तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसे पीटा।
विज्ञापन

वह किसी तरह उनके चंगुल से बचकर भागा। रविवार को उसका भाई जगमाल सिंह दाढ़ी बनवाने के लिए नाभ अड्डे के पास नाई के पास गया था। तभी आरोपी संजूपाल व उसके पिता श्याम लाल बाइक पर आ गए। आरोपियों ने हाथ में सरिया व डंडा लिया था। आते ही दोनों ने उसके भाई जगमाल सिंह पर हमला कर दिया। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। नाई और आसपास के लोगों ने उसके भाई को उनके चंगुल से बचाया और अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन जगमाल बयान देने की हालत में नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने सोनी कुमार की शिकायत पर आरोपी संजूपाल व उसके पिता श्याम लाल के खिलाफ हत्या के प्रयास, फसल बर्बाद करने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुड़िया थाना प्रभारी मेम सिंह ने कहा कि मामले में आरोपी पिता पुत्र पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed