फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to kidnap sugar mill contractor

Yamuna Nagar News: शुगर मिल के ठेकेदार को अगवा करने का प्रयास

Mon, 26 Aug 2024 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 Aug 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap sugar mill contractor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाइकों व कार में सवार होकर आए बदमाशों ने शुगर मिल के ठेकेदार कुलविंद्र कुमार के साथ मारपीट कर उसका अपहरण करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में बदमाश ठेकेदार को गांव बड़ी पाबनी के पास छोड़कर फरार हो गए। जब उसे होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत में गांव हैबतपुर के कुलविंद्र कुमार ने बताया कि वह शुगर मिल में ठेकेदारी का काम करता है। वह 23 अगस्त की रात 11 बजे शुगर मिल से काम खत्म कर बाइक पर गांव जा रहा था। वह गुलाब नगर जगाधरी में दादूपुर नलवी नहर पुल के पास पेशाब करने के लिए रुका था। तभी वहां पर दो बाइकों व एक कार में कुछ युवक आ गए।
विज्ञापन

आरोपियों उस पर कपड़ा डाल मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह बेहोश हो गया, जब उसे होश आया तो उसने खुद को अस्पताल में पाया। इसके बाद उसे पता चला कि आरोपी बदमाश उसे बेहोशी की हालत में गांव बड़ी पाबनी के पास फेंक कर फरार हो गए थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed