फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to commit a wrong deed under the pretext of playing Holi

Yamuna Nagar News: होली खेलने के बहाने गलत काम का प्रयास

Mon, 17 Mar 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Attempt to commit a wrong deed under the pretext of playing Holi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया क्षेत्र में एक गांव में होली खेलने के बहाने युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया तो उसके पिता मौके पर पहुंच गए। विरोध करने पर आरोपी युवक और उसके परिजनों ने युवती के पिता पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
युवती ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह होली के दिन शाम को रसोई में खाना बना रही थी। उसी समय उनके गांव ही एक युवक रसोई में पहुंच गया और रंग लगाने के बहाने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। आरोपी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद युवती ने शोर मचा दिया। इस पर वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने अन्य परिजनों के साथ युवती के घर पर पहुंचा और हमला कर दिया। युवती के पिता के सिर में ईंट लगने वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed