फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt made to run a tractor over a team that had gone to stop illegal mining

Yamuna Nagar News: अवैध खनन रोकने गई टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

Sat, 08 Aug 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Attempt made to run a tractor over a team that had gone to stop illegal mining
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने खनन नाका इंचार्ज की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में खनन नाका इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि छह अगस्त की रात त्रिकोणी नाका पर अवैध खनन की रोकथाम के लिए विभागीय टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इस दौरान अंकित और गुरदेव अपने वाहनों को तेज गति से भगाने लगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने टीम पर ही ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे कर्मचारियों की जान खतरे में पड़ गई। हालांकि टीम के सदस्य समय रहते वहां से हट गए और किसी तरह बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद खनन विभाग की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अंकित और गुरदेव के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed