फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack

कार में सवार चार दोस्तों पर हमला, एक युवक को अगवा करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
attack
छप्पर क्षेत्र के गांव मिल्क माजरा के नरा रंजिशन कुछ युवकों ने कार में सवार चार दोस्तों पर हमला कर दिया। हमले के बाद कार युवक कार में सवार घायल युवक को अगवा करके ले गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद नौ आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की अमरपुरी कालोनी निवासी इसरार ने थाना छप्पर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले कालोनी के ही वसीम खान व परवेज खान के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। इसरार ने बताया कि शाम छह बजे वह अपने दोस्तों इरफान, बराड़ा निवासी नसीम तथा थंबड़ निवासी राजदीप के साथ कार में सवार होकर जा रहा था। जब वह मिल्क माजरा के नजदीक पहुंचे तो आरोपी वसीम व परवेज अपने साथियों हर्ष खान, फिरोज उर्फ मुन्ना अंसारी, नियाज अली, रवि शर्मा, गोलू, मंडेबर निवासी विपिन व एक अन्य युवक के साथ वहां आ गए। आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और उन पर हमला दिया। हमले में वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसके दोस्त इरफान को अगवा कर लिया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed