{"_id":"65ac2217caa03c504c0322a9","slug":"attack-with-sticks-and-rods-for-not-filling-cement-bags-in-auto-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-12763-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑटो में सीमेंट के कट्टे न भरने पर डंडों व रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑटो में सीमेंट के कट्टे न भरने पर डंडों व रॉड से हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक के पास ऑटो चालक का रास्ता रोककर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। ऑटो में सीमेंट के कट्टे भरने से मना करने पर आरोपियों ने राॅड व डंडों से हमला कर उसकी टांगें तोड़ डाली। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित ऑटो चालक के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माॅडल काॅलोनी निवासी तेजिंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ऑटो चलाता है। सुबह वह महाराणा प्रताप चौक से सनसाइन वालों का माल लोड करने के लिए जा रहा था। जब वह किड्स केयर होम के पास पहुंचा। तभी पीछे से चालक कार लेकर आया। वह होर्न बजाने लगा जिस पर उसे साइड दी। आरोप है कि चालक ने आगे निकालकर उसके ऑटो के आगे अपनी कार खड़ी कर दी और ऑटो में 100 कट्टे सीमेंट के लोड करने के लिए कहने लगा। जिस पर उसे मना कर दिया। इतना कहते ही वह गाली गलौज करने लगा और उसे ऑटो से खींच लिया। आरोपी चालक के तीन और साथी आए। वह हाथों में राॅड व डंडे लिए हुए थे। डंडे व रॉड से आरोपियों ने उसे पीटा। जब आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। जांच में उसकी टांगों में फ्रेक्चर बताया गया। शहर थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।