फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   atm booth shutter broken

चोरों ने तोड़ा पीएनबी एटीएम बूथ का शटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
atm booth shutter broken
बिना सिक्योरिटी गार्ड शहर में लगे अधिकतर एटीएम चोरों के निशाने पर है। कुछ दिनों पहले जहां अज्ञात बदमाशों ने सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जोडियो नाका स्थित प्रेम धर्मकांटा के पास लगे इंडसइंड बैंक के एटीएम का सॉफ्टवेयर हैक कर एक लाख 58 हजार रुपये निकाल लिए थे। वहीं, अब चोरों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नजदीक स्थित पीएनबी के एटीएम का शटर तोड़ डाला। हालांकि चोर एटीएम तोड़ने और उसके अंदर से नकदी चोरी करने में असफल रहे। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर अनुज बक्शी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पीब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नजदीक बैंक का एटीएम लगा है। सुबह उन्हें सूचना मिली कि एटीएम का शटर टूटा हुआ है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एटीएम रूम का शटर आधा खुला हुआ पड़ा है। एक तरफ से शटर टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने में उन्होंने शटर उठाकर देखा तो एटीएम से छेड़छाड़ की हुई थी। लेकिन चोर एटीएम नहीं तोड़ पाए। एटीएम की जांच की गई तो अंदर नकदी सेफ थी। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बतां दे कि जिले में कुल 198 एटीएम है जिनमें से 80 फीसद पर सुरक्षा गार्ड नहीं है। दिन में तो कुछ एटीएम पर गार्ड दिखाई देते हैं, लेकिन रात में इनकी ड्यूटी नहीं लगती। लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह लगाए गए एटीएम से रुपये निकालने व इनकी सुरक्षा का कोई नियम नहीं है। बैंकों में एक साथ चार-पांच लोग घुसे रहते हैं। सुरक्षा गार्ड न होने पर रात के समय अधिकतर एटीएम रामभरोसे रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर जगाधरी प्रभारी दिनेश चौहान का कहना हे कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed