फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Athletics nursery started in Tejali sports stadium

Yamuna Nagar News: तेजली खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स नर्सरी शुरू

Mon, 05 May 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Athletics nursery started in Tejali sports stadium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल स्टेडियम में सरकारी कोच न होने से परेशान एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को राहत मिल गई है। उन्हें एथलेटिक्स खेल नर्सरी मिल गई है, जहां प्रशिक्षित कोच से नि:शुल्क प्रशिक्षण के साथ विभाग से डाइट खर्च भी मिल सकेगा। ऐसा जिला एथलेटिक्स संघ के प्रयास से संभव हो पाया है।
बिना सरकारी कोच परेशान हो रहे खिलाड़ियों के लिए संघ ने एथलेटिक्स नर्सरी के लिए विभाग को आवेदन किया था, जहां से अनुमति मिलने पर संघ ने कोच नियुक्त कर एथलेटिक्स नर्सरी शुरू कर दी है। तेजली स्टेडियम में सरकारी स्तर पर पूर्व एथलेटिक्स कोच प्रवीण के तबादले के बाद से एथलेटिक्स कोच का पद रिक्त है। ऐसा तब है, जब तेजली स्टेडियम में सबसे अधिक लड़के-लड़कियां एथलेटिक्स की खेल स्पर्धाओं का अभ्यास करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

यह खिलाड़ी बिना सरकारी कोच अपने स्तर पर अभ्यास करने पर मजबूर थे। बिना सरकारी कोच सही व निशुल्क प्रशिक्षण सहित विभाग से मिलने वाले डाइट खर्च से वंचित रहना पड़ा। खिलाड़ियों की यह परेशानी देख जिला एथलेटिक्स संघ ने एथलेटिक्स खेल नर्सरी की शुरुआत की है। नर्सरी के कोच चंद्रपाल ने बताया कि नर्सरी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल के जरिये खिलाड़ियों का चयन करने के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रयास रहेगा कि खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी हर बारीकी से अवगत कराया जाए। साथ ही अलग-अलग स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया जाएगा।

जिले में आठ जगह खुली एथलेटिक्स नर्सरी
जिले में आठ जगह एथलेटिक्स की नर्सरी शुरू हुई है। इनमें जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन यमुनानगर, राजीव गांधी खेल परिसर छछरौली, राजीव गांधी खेल परिसर कोटरा खास, ग्राम पंचायत बरसान, ग्राम पंचायत तिगरा, ग्राम पंचायत सुघ, ग्राम पंचायत गोलनी, ग्राम पंचायत मुसिम्बल शामिल है। ऐसे ही अन्य खेलों की मिलाकर जिले में कुल 30 नर्सरियां शुरू हुई है। इनमें ट्रायल के जरिए 8-14 व 15-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन हो रहा है या हो चुका है। इनमें 8-14 आयु वर्ग व 15-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ अलग-अलग डाइट खर्च विभाग से प्रतिमाह देने का प्रावधान है, बशर्ते उपस्थित पूरी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed