{"_id":"669efb57459995a615018fc4","slug":"assistant-general-manager-of-liquor-factory-sent-to-jail-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-436141-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शराब फैक्ट्री के सहायक महाप्रबंधक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शराब फैक्ट्री के सहायक महाप्रबंधक को भेजा जेल
Tue, 23 Jul 2024 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। देसी शराब फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार फैक्ट्री के सहायक महाप्रबंधक वाणिज्य धनानंद चमौली का सोमवार को रिमांड पूरा हो गया। पुलिस ने उसके पास से सवा तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की देखरेख में ही फैक्ट्री से ट्रक डिस्पैच होते थे। एक्साइज ड्यूटी चोरी करने का पूरा खेल शराब ठेकेदाराें, अंबाला के आबकारी अधिकारियों व फैक्ट्री अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा था। रिमांड पूरा होने पर आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीआईए वन और आबकारी विभाग की टीम ने 21 जून की शाम को कलानौर पंचकूला नेशनल हाईवे पर पिरथी का माजरा के पास से शराब की 1200 पेटियो से भरा ट्रक पकड़ा था। यह शराब की पेटियां एनवी फैक्ट्री से ठेकेदार रिंकू सिंह के एल-13 गोदाम स्काच स्टेशन वाइंस जगाधरी पर सप्लाई की जानी थी। पेटियों के बार कोड को स्कैन किया गया।
इस पर पता लगा कि यह शराब की पेटियां एल-13 मेसर्स स्काच स्टेशन वाइंस जगाधरी में पहले से ही छह बजकर 11 मिनट पर स्टाक इन दिखा रही हैं। वहीं इस गाड़ी को शराब की पेटियों सहित पांच बजकर 25 मिनट पर पहले ही रोक कर चेक गया। क्यूआर कोड के अनुसार एक ही गाड़ी नंबर और शराब दोनों जगह होना संभव नहीं है। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।