{"_id":"65d4f104b1b4f9bf8607ac6d","slug":"asked-for-cash-by-uploading-obscene-photos-on-instagram-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-114386-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो अपलोड कर मांगी नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो अपलोड कर मांगी नकदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र की एक महिला की इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो अपलोड कर बदनाम करने का डर दिखाकर रुपये मांगे जा रहे है। लोग महिला को फोन कर उससे अश्लील बातचीत कर रहे है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में एक महिला व दो लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल की एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। 17 फरवरी की रात को उसके इंस्टाग्राम पर किसी ने अश्लील फोटो अपलोड कर दी। इसके बाद उनके पास अनजान नंबरों से फोन आने शुरू हो गए। एक जीवन नाम के व्यक्ति ने उसे फोन किया और उससे अश्लील बातें करना लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि बदनामी से बचना चाहती हो तो उसे दस हजार रुपये दो। यदि रुपये नहीं दिए तो वह इंस्टाग्राम से उसकी फोटो डिलीट नहीं करेगा। इस बारे में उसने अपने पति को बताया। उसके पति ने भी आरोपी जीवन राम से बात की तो उसने उन्हें भी धमकी दी गई। इसके बाद उनके पास सीमा नाम की महिला का फोन आया। वह भी उसकी इंस्टाग्राम से फोटो डिलीट करने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग करने लगी। इसके बाद चंचल नाम के युवक ने भी उसे फोन कर अश्लील बात की। तब से लेकर अब तक अलग-अलग नंबरों से महिला व पुरुषों के फोन उसे आ रहे हैं जो अश्लील बातें कर रहे हैं और फोटो को लेकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने उसे धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो वह वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल देंगे। उसने परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई बबीता का कहना है कि महिला की शिकायत पर जीवन, सीमा व चंचल नाम के लोगों पर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।