{"_id":"6b01df94196523ec84052ab9","slug":"asha-workers-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-166485-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिल्ली के रामलीला मैदान में महापड़ाव डालेंगी आशा वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिल्ली के रामलीला मैदान में महापड़ाव डालेंगी आशा वर्कर
Sat, 21 Nov 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
बैठक में हड़ताल के बैनर दिखातीं यूनियन की पदाधिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आशा वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू की पीएचसी छछरौली इकाई की बैठक शनिवार को रेस्ट हाउस छछरौली में प्रधान वीरेंद्र कौर के नेतृत्व में हुई। बैठक में एक, दो और तीन दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले तीन दिवसीय महापड़ाव में शामिल होने की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में आशा वर्कर्स ने महापड़ाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। पीएचसी प्रधान वीरेंद्र कौर, सीमा, सविता और सीटू नेता सतपाल सैनी ने बताया कि ब्लॉक छछरौली की सभी आशा वर्कर्स एक से तीन दिसंबर तक दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले महापड़ाव में शामिल होंगी। वीरेंद्र कौर ने कहा कि आशा वर्कर्स अपने अधिकारों और मांगों को लेकर संघर्ष तेज करेंगी।
ममता, ताहिरा और अनीता ने कहा कि वर्ष 2018 के बाद केंद्र सरकार ने आशा वर्कर्स के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इसके विपरीत लगातार काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है और प्रोत्साहन राशियों में कटौती की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2025 से अब तक आशा वर्कर्स के मानदेय में करीब चार हजार रुपये की कटौती की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के बजट में कटौती से आम जनता को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आशा वर्कर्स को भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बजट बढ़ाना चाहिए।