फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ASHA workers strike

Yamuna Nagar News: आशा कर्मियों की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers strike
जगाधरी। अनाज मंडी गेट पर चल रही आशा कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को 53वें दिन भी जारी रही। इस दौरान आशा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं आशा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों का दल राज्य कमेटी सदस्यों से वार्ता के लिए गया, ताकि पंचकूला से सरकार से बातचीत के दौरान रखे जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की जा सके।
विज्ञापन

वहीं अनाजमंडी में आशा कर्मी दिनभर राज्य कमेटी के निर्णय का इंतजार करतीं रहीं। चूंकि आशा कर्मियों की हड़ताल सरकार व राज्य कमेटी की वार्ता पर टिकी हुई है। परंतु शाम पांच बजे राज्य कमेटी की ओर से आशा कर्मियों को शुक्रवार की हड़ताल समाप्त कर घर जाने को कह दिया गया। राज्य कमेटी और सरकार की बातचीत शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रही। शुक्रवार को हड़ताल का नेतृत्व नाहरपुर ब्लॉक प्रधान सुनीता रोहिला ने किया। जबकि संचालन मुस्तफाबाद की नीलम ने किया। वहीं आशा कर्मियों के साथ अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी वार्ता के नतीजे का इंतजार करते दिखे। इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारी संघ से सुरजीत सिंह, जोध सिंह, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महीपाल सौढे, बीएंडआर से किशोर कुमार, राजवीर, ईसम सिंह, सतीश कुमार ने अनाजमंडी पहुंच हड़ताल का समर्थन किया। हड़ताल को सुनीता रोहिला, प्रवेश, कमलेश, सुनीता, विनती, सुरजीत, शांति, किरण देवी, मीना देवी सहित अन्यों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed