फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   As soon as he joined the BJP, Rishipal targeted Balwant Singh

Yamuna Nagar News: भाजपाई होते ही ऋषिपाल ने बलवंत सिंह पर निशाना साधा

Sat, 06 Jun 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
As soon as he joined the BJP, Rishipal targeted Balwant Singh
 वार्ता में जानकारी देते ऋ​षिपाल इंजीनियर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। साढौरा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं। भाजपा का दामन थामने वाले ऋषिपाल ने तुरंत ही भाजपा उम्मीदवार रहे पूर्व विधायक बलवंत सिंह पर निशाना साधते हुए साढौरा के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार बता दिया।

ऋषिपाल ने कहा कि साढौरा विधानसभा हरियाणा के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में शामिल है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व विधायक को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि जिस मजबूती से उन्होंने (ऋषिपाल) और उनके समर्थकों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया, वैसा प्रयास पूर्व में सरकार में रहने वाले विधायक ने नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साढौरा क्षेत्र में पुलों और नदियों की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय है। हर मानसून में बाढ़ की समस्या लोगों के लिए परेशानी खड़ी करती है। इसके बावजूद क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी रेनू बाला के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया और आज एक भी सड़क टूटी हुई नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि साढौरा की जनता उनसे नाराज नहीं है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनके साथ खड़े रहे करीब 90 प्रतिशत लोग आज भी उनके साथ हैं। इससे स्पष्ट है कि जनता का समर्थन उन्हें मिल रहा है।

मुख्यमंत्री की ओर से साढौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच करोड़ रुपये की विशेष घोषणा का उल्लेख करते हुए ऋषिपाल ने कहा कि उनकी ओर से रखी गई सभी प्रमुख मांगों को सरकार ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि साढौरा की जनता अब राजनीति से ज्यादा विकास चाहती है। लोग अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा, रोजगार के अवसर और मजबूत आधारभूत सुविधाएं चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में शामिल होने के साथ ही साढौरा में विकास का नया अध्याय शुरू हो गया है। वहीं उनके भाजपा में जाने के बाद क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।
कार्रवाई की आशंका से रेनू बाला ने भाजपा के आयोजन से बनाई दूरी
यमुनानगर। व्यासपुर में आयोजित भाजपा सदस्यता समारोह की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली कांग्रेस से निलंबित विधायक रेनू बाला की कार्यक्रम से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि भाजपा के मंच पर सार्वजनिक रूप से दिखाई देने से उनके खिलाफ कांग्रेस की ओर से कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती थी। इसके कारण वह आयोजन से दूर रहीं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस ने फिलहाल रेनू बाला को केवल निलंबित किया है और उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त नहीं हुई है। ऐसे में भाजपा के कार्यक्रम में मंच साझा करना उनके लिए राजनीतिक रूप से जोखिम भरा कदम साबित हो सकता था। यदि वह मंच पर दिखती तो कांग्रेस उन्हें पार्टी से निष्कासित करने में देर नहीं करती। खास बात यह रही कि कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद विधायक रेनू बाला मंच पर नजर नहीं आईं। जबकि पिछले कई दिनों से वह स्वयं जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दे रही थीं। उनकी अनुपस्थिति को लेकर भी क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। संवाद

अब रेनू को भाजपा का ही हिस्सा समझा जाए: ऋषिपाल

इस संबंध में विधायक रेनू बाला से फोन पर संपर्क नहीं हो सका। हालांकि कार्यक्रम के बाद उनके पति ऋषिपाल इंजीनियर ने साफ कहा कि अब रेनू बाला को भी भाजपा का ही हिस्सा समझा जाए। आने वाले समय में रेनू बाला के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र का विधायक रेनू बाला के लेटरहेड पर होना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed