{"_id":"63dff86ed31b2d2c405734b6","slug":"art-teachers-celebrated-birth-anniversary-at-protest-site-yamuna-nagar-news-knl13503609-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कला अध्यापकों ने धरना स्थल पर जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कला अध्यापकों ने धरना स्थल पर जयंती मनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के लिए अनाजमंडी में 35 दिन से प्रदर्शन कर रहे कला अध्यापकों ने रविवार को धरना स्थल पर गुरु रविदास जयंती मनाई। कला अध्यापकों की ओर से लोगों को लंगर लगाकर प्रसाद बांटा।
धरना स्थल पर अध्यापकों ने गुरु रविदास की चित्र के सम्मुख ज्योति प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। सभी में गुरु के चित्र के सम्मुख शीश नवाया और भजनों से गुरु का गुणगान किया। कीर्तन के बाद स्टाल लगाकर लोगों का प्रसाद वितरित किया गया। प्रदेश प्रधान सचिन गर्ग ने कहा कि सरकार मेरिट होल्डर्स कला अध्यापकों की ओर ध्यान नहीं दे रही है।
कला अध्यापक 35 दिन से दिन रात अनाजमंडी में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं शिक्षा विभाग सरकार व न्यायालय को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि काफी मेहनत करके ही कला अध्यापक की परीक्षा में मेरिट से वे चयनित हुए हैं। शिक्षा विभाग ने तथ्यों से हटकर कोर्ट में हलफनामा दायर किया था, जिस कारण कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के डिप्लोमाधारकों से अन्याय हुआ है। इसे सरकार ही सही कर सकती है। हाईकोर्ट में रिव्यू याचिका की खुली सुनवाई के दौरान सरकार को इस मामले में हलफनामा दायर करना है।
विज्ञापन
सरकार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट व वास्तविक तथ्यों के आधार पर ही हाईकोर्ट में हलफनामा दायर करें, ताकि 613 डिप्लोमा धारकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो सके। इस दौरान रेखा रानी, रीना यादव, अनूप कुमारी, यशवंती रानी, पुष्पा यादव, प्रवेश कुमारी, दीपा रानी, विकास रावल, किरणपाल, बृजभूषण, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।