फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arrest

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी फेसबुक फ्रैंड गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Arrest
फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर फिर शादी का झांसा देकर नौ माह तक दुष्कर्म करने के आरोपी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने बीते वीरवार को प्रताप नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शिकायत पर आरोपी विशाल नगर निवासी राहुल पर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया था। युवती ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया था कि एक साल पहले फेसबुक पर उसकी मुलाकात विशाल नगर कॉलोनी निवासी राहुल के साथ हुई थी। इसके बाद काफी समय तक आरोपी उससे फेसबुक व मैसेंजर पर चेटिंग करता था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इस दौरान आरोपी उसे शादी करने का झांसा देने लगा। पीड़िता ने बताया कि 26 अक्टूबर 2019 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया। जब वह आरोपी के घर गई तो वह घर पर अकेला था। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद उसने उससे कई बार संबंध बनाए। बीती 13 जुलाई तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। उसके विरोध जताने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी एएसआई पूनम का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed