फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Armed police personnel underwent field training for one month.

Yamuna Nagar News: सशस्त्र पुलिस के जवानों ने एक माह ली फील्ड ट्रेनिंग

Thu, 30 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 30 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Armed police personnel underwent field training for one month.
एसपी कमलदीप गोयल को स्मृति चिह्न भेंट करते हरियाणा सशस्त्र पुलिस के जवान। पुलिस प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सशस्त्र पुलिस के जवानों की एक माह की फील्ड ट्रेनिंग पूरी हो गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 12 जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जवानों को जिला पुलिस की कार्यप्रणाली, थाना स्तर पर होने वाली दैनिक गतिविधियों, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, अपराधों की जांच-पड़ताल, जनता से संवाद व प्रशासनिक कार्यों की जानकारी दी गई। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग का उद्देश्य जवानों को फील्ड अनुभव से अवगत कराना रहा। प्रशिक्षण के दौरान जवानों ने जिले के थानों, दफ्तरों और पुलिस लाइन की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। प्रशिक्षण में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नियमित ब्रीफिंग सत्र किए। एसपी कमलदीप गोयल ने प्रशिक्षण पूर्ण होने पर जवानों से मुलाकात की। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत जवानों ने एसपी कमलदीप गोयल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

एसपी कमलदीप गोयल को स्मृति चिह्न भेंट करते हरियाणा सशस्त्र पुलिस के जवान। पुलिस प्रवक्ता

एसपी कमलदीप गोयल को स्मृति चिह्न भेंट करते हरियाणा सशस्त्र पुलिस के जवान। पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed