{"_id":"6aad9d3910987d24cc02fa6a","slug":"apprised-bank-officials-of-pensioners-issues-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-163101-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बैंक के अधिकारियों को बताईं पेंशनर्स की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बैंक के अधिकारियों को बताईं पेंशनर्स की समस्याएं
Sat, 19 Sep 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी करनाल सर्कल हेड से भेंट करने पहुंचे एसोसिएशन के पदाधिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन सर्कल यमुनानगर के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल ऑफिस करनाल में सर्कल हेड त्रिमूर्ति शिव पांडे और डिप्टी सर्कल हेड कंवर दिलबाग सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनर्स की समस्याओं से अवगत कराया।
एसोसिएशन के सर्कल सचिव एसपी कंबोज, वाइस प्रेसिडेंट अनिल प्रशर और केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा ने एसोसिएशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को सर्कल हेड के समक्ष रखा। त्रिमूर्ति शिव पांडे ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सर्कल हेड ने कहा कि पेंशनर्स उनके लिए पूजनीय हैं और उन्हें बेहतर सेवाएं देना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि बैंक की ओर से होने वाली ग्राहक बैठकों में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
शाखाओं के दौरे के दौरान भी पेंशनर्स प्रतिनिधियों से बातचीत करने की बात कही। डिप्टी सर्कल हेड कंवर दिलबाग सिंह ने भी प्रतिनिधिमंडल को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स अपनी समस्याएं उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों का आभार जताया।