Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Apprehension of Drinking Water Crisis Due to Declining Water Levels at the Barrage

Yamuna Nagar News: बैराज पर जलस्तर घटने से पेयजल संकट की आशंका

Sun, 17 May 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Apprehension of Drinking Water Crisis Due to Declining Water Levels at the Barrage
हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी में बहता पानी। आर्काइव
नवाब खान
विज्ञापन

प्रतापनगर। गर्मी बढ़ने के हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। बैराज में पानी की कमी के चलते यमुना नदी से जुड़े गांवों के लोगों के सामने पेयजल, सिंचाई और पशुओं के लिए पानी की समस्या गहराने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में यही स्थिति बनी रही तो यमुना का जलस्तर और नीचे चला जाएगा, जिससे यमुना पर निर्भर क्षेत्र में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो सकता है।
गर्मी के मौसम में पानी की कमी का असर केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कलेसर नेशनल पार्क और आसपास के जंगलों में रहने वाले वन्य जीवों पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ सकता है। वन क्षेत्र से जुड़े लोगों के अनुसार यदि यमुना और आसपास के जल स्रोत सूखने लगे तो हाथी, चीतल, हिरन सहित अन्य वन्य जीव पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर सकते हैं। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


हथिनीकुंड बैराज कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूरे दिन जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई। गेज रीडर अली नवाज के अनुसार सुबह छह बजे बैराज पर 5268 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जो सुबह आठ बजे घटकर 5100 क्यूसेक रह गया। इसके बाद 10 बजे 3516, दोपहर 12 बजे 3212, दोपहर दो बजे 2997, शाम चार बजे 2232 तथा शाम छह बजे मात्र 2046 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के अनुसार दर्ज पानी में से यमुना नदी में 352 क्यूसेक, पश्चिमी नहर में 1582 क्यूसेक तथा उत्तर प्रदेश की ओर 112 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लगातार घटते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है। किसानों का कहना है कि गर्मी के मौसम में फसलों और पशुओं के लिए पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है, लेकिन यमुना और नहरों में कम होता पानी आने वाले समय में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कई गांवों में पहले से ही पानी की किल्लत महसूस होने लगी है। पशुपालकों को पशुओं के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेतों की सिंचाई प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते ठोस कदम उठाने और जल संरक्षण की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। संवाद

गर्मी में जलस्तर घटना-बढ़ना सामान्य : एक्सईएन
इस संबंध में सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी के स्तर में उतार-चढ़ाव सामान्य प्रक्रिया है। फिलहाल पानी को लेकर अधिक संकट की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में बर्फ पिघलने से लगातार पानी आ रहा है, जिससे यमुना और आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति बनी हुई है। विभाग द्वारा जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed