{"_id":"6167373e0e03fd4b6f3d54d7","slug":"apply-online-for-scholarship-minority-students-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl864279177","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें अल्पसंख्यक विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें अल्पसंख्यक विद्यार्थी
विज्ञापन
यमुनानगर। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने वर्ष 2021-22 के लिए तीन छात्रवृत्ति योजनाओं का शुभारंभ किया है। इसमें मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट सह साधन आधारित छात्रवृत्ति शामिल हैं।
छात्रवृत्तियों का लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार ने जैन, बौद्ध, सिक्ख, पारसी, मुस्लिम एवं ईसाई से संबंधित छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन का अवसर प्रदान किया है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है।
पोस्ट मैट्रिक के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर है। उन्होंने बताया कि आवेदक भारत में सरकारी या निजी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान, महाविद्यालय व विद्यालय में अध्ययन कर रहा हो। अध्ययन किया जा रहा पाठ्यक्रम न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का जरूरी है। आवेदक ने पिछले वार्षिक बोर्ड कक्षा की परीक्षा में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए होने चाहिए। ब्यूरो