{"_id":"66ad8a50c6442fa33b028de4","slug":"applications-invited-for-dr-br-ambedkar-scholarship-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-123109-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डॉ. बीआर आंबेडकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डॉ. बीआर आंबेडकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन
यमुनानगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 की अवधि के लिए डाॅ. भीमराव आंबेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृति योजना के तहत सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत योजना के पात्र 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। ये जानकारी उपायुक्त ने दी।
उन्होंने बताया अनुसूचित वर्ग के जिन शहरी विद्यार्थियों के कक्षा दसवीं में 70, कक्षा बारहवीं में 75 व स्नातक कक्षाओं में 65 प्रतिशत अंक हैं, वह इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार गांवों में अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थी के कक्षा दसवीं में 60, बारहवीं में 70 व स्नातक कक्षा में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग-ए के शहर में रहने वाले विद्यार्थी ने मैट्रिक में 70 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। पिछड़ा वर्ग-बी के शहरी छात्र या छात्रा के मैट्रिक में 80 व ग्रामीण विद्यार्थी के 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए, तभी वह योजना का पात्र होगा। इन विद्यार्थियों को आठ हजार रुपये दसवीं पास होने पर, एससी आवेदक को बारहवीं पास करने पर आठ से दस हजार रुपये और स्नातक पास होने के बाद 9 से 12 हजार रुपये आगे की पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे। योजना के लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम का प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, वर्तमान अध्ययनरत कक्षा का आईडी कार्ड या प्रमाण, मार्कशीट, फैमिली आईडी जैसे दस्तावेज आवेदन के साथ लगाने होंगे।