फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Applications for competitive exam coaching begin today

Yamuna Nagar News: प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए आवेदन आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Applications for competitive exam coaching begin today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देने के लिए शिक्षा विभाग पांच नवंबर से मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 के नए सत्र के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर रहा है। इसके साथ विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के तहत विद्यार्थियों को दोनों योजनाओं की पात्रता, प्रवेश परीक्षा, पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
मिशन बुनियाद में आठवीं में पढ़ने वाले वे विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, जिनके सातवीं में 60 प्रतिशत अंक हैं। वहीं, सुपर-100 के लिए दसवीं में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने नौवीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं। मिशन बुनियाद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर और सुपर-100 के लिए पांच दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विभाग ने विद्यालय प्रमुखों को पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने और उन्हें प्रवेश परीक्षा में शामिल करवाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मॉडल संस्कृति स्कूलों की संयुक्त निदेशिका हरप्रीत कौर ने राजकीय उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रमुखों को ऑनलाइन बैठक में योजना क्रियान्वयन के आदेश दिए हैं। वहीं, मिशन बुनियाद केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाएगी। अभी प्रदेश में इसके 103 केंद्र संचालित हैं। इसके तहत 25 नए केंद्र शुरू किए जाएंगे। इसके बाद केंद्रों की संख्या 128 और कक्षाओं की संख्या 256 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहेगा प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण पांच नवंबर से 12 दिसंबर तक होगा। प्रवेश पत्र 14 से 21 दिसंबर तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। पहले स्तर की परीक्षा 23 दिसंबर को होगी और परिणाम 12 जनवरी को घोषित किया जाएगा। दूसरे स्तर की परीक्षा 22 जनवरी को होगी। सुपर-100 के लिए पंजीकरण पांच नवंबर से पांच दिसंबर तक होगा। प्रवेश पत्र सात से 14 दिसंबर तक डाउनलोड किए जाएंगे। पहले स्तर की परीक्षा 16 दिसंबर को होगी और परिणाम आठ जनवरी को आएगा। दूसरे स्तर की परीक्षा तीन फरवरी को होगी।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed