फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Answer sought from the municipality on polluted water going into the pond

Yamuna Nagar News: तालाब में दूषित पानी जाने पर नपा से जवाब तलब

Wed, 18 Dec 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from the municipality on polluted water going into the pond
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा (यमुनानगर)। कृष्णा कॉलोनी के नाले के दूषित व बदबूदार पानी को तोरांवाला तालाब में बहाए जाने पर तालाब प्राधिकरण ने नगरपालिका से जवाब तलब किया है। संदीप गुप्ता की शिकायत पर तालाब प्राधिकरण ने इस बारे में नगरपालिका को सात दिनों के अंदर जवाब देने के लिए कहा है।
शिकायतकर्ता संदीप गुप्ता ने बताया कि तोरांवाला तालाब में कृष्णा कॉलोनी के दूषित पानी को बहाए जाने से तालाब का पानी दूषित हो रहा है। इस पानी को बहाए जाने से रोकने बारे नगरपालिका की ओर से कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। इसके बजाय दूषित पानी को साफ करने के लिए बनाए गए प्राकृतिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर ही भरोसा किया जाता रहा है।
विज्ञापन

असलियत में यह प्लांट दूषित पानी को साफ करने में कामयाब ही नहीं हो पा रहा है। कॉलोनी का दूषित पानी सीधा तालाब में गिरकर तालाब के पानी को भी प्रदूषित कर रहा है। इसके कारण इस तालाब के तट पर धार्मिक कर्म करने वालों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रवेश मार्ग के साथ बने प्राकृतिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जमा दूषित पानी के कारण यहां बदबू हो गई है। संदीप गुप्ता ने बताया कि इस बारे में नगरपालिका को अवगत करवाने के बावजूद नगरपालिका द्वारा कोई उपाय न किए जाने से परेशान होकर उन्होंने इस बारे में तालाब प्राधिकरण को शिकायत की।

तालाब प्राधिकरण के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए नगरपालिका से जवाब तलब किया है। पूछा गया है कि नगरपालिका स्पष्ट करे कि क्या तालाब में दूषित पानी गिर तो नहीं रहा है। इसके अलावा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की परफार्मेंस बारे में भी पूछा गया है। संदीप गुप्ता ने कहा कि अगर तालाब में गिराए जा रहे पानी की लैब जांच करवाई जाए तो प्राधिकरण के सवालों का जवाब मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed