फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anshul Khanna had hatched the conspiracy of robbery

Yamuna Nagar News: अंशुल खन्ना ने रची थी लूट की साजिश

Thu, 27 Jul 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Jul 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Anshul Khanna had hatched the conspiracy of robbery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। थॉपर कॉलोनी में फाइनेंसरों को लूटने आए आरोपियों कांजनू निवासी निखिल व रादौर निवासी पवन को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट के दौरान हुई झड़प में दोनों आरोपी घायल हो गए थे। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। लूटपाट की साजिश का मास्टर माइंड अलाहर निवासी अंशुल खन्ना है।
अंशुल पर पहले भी हत्या के प्रयास, लूट समेत कई केस दर्ज है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों वे मास्टर माइंड अंशुल खन्ना के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव दुलचाशरा निवासी जितेश कुमार ने थाना शहर को दी शिकायत में बताया था कि वह थापर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसके साथ उसके गांव के ही महावीर, शेरेरा गांव निवासी कर्ण व महाजन निवासी पवन रहते हैं। वे चारों फाइनेंस का काम करते है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह मकान के फस्ट फ्लोर पर कमरे में बैठकर मोबाइल पर गाने सुन रहा था। सीढि़यों के साइड वाले कमरे में महावीर व कर्ण थे। पवन दुकान से ब्रेड लेने गया था। थोड़ी देर बाद उसे महावीर के कमरे से हरियाणवी भाषा बोलने वाले युवकों की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखा कि कमरे में दो अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसे हुए थे। दोनों बदमाशों ने अवैध हथियारों से महावीर, कर्ण व पवन को गन प्वाइंट पर लेकर कमरे के एक कोने में बिठाया हुआ था। उसके कमरे में आते ही दोनों बदमाश उसकी तरफ पलटे और उस पर भी देसी कट्टा तान दिया। बदमाश उसे कहने लगे कि घर में जो भी कैश व जेवरात है, सभी निकालकर उन्हें दे दो। नहीं तो सभी को गोली मारकर जान से खत्म कर देंगे।

मौका देखकर उसके साथी महावीर व कर्ण ने उन्हें काबू करने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश ने महावीर के सिर में कट्टे के बट का वार किया। जिससे उसके हाथ पर चोट लग गई, जिसके बाद उनकी दोनों बदमाशों के साथ झड़प हुई। इसके बाद उन्होंने दोनों बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed