फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Another member of car theft gang arrested, six bikes recovered

Yamuna Nagar News: कार चोर गिरोह का एक और सदस्य काबू, छह बाइक बरामद

Tue, 23 Jan 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Another member of car theft gang arrested, six bikes recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाइक चोरी गैंग का एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी को चोरी की बाइक को बेचने के लिए उत्तर प्रदेश जाते समय कलानौर से दबोचा गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी हलवाई का काम करता है।
टीम कार्यवाहक इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक को बेचने के लिए कलानौर से होता हुआ उत्तर प्रदेश जाएगा। इस सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी के दौरान युवक को काबू किया। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। आरोपी की पहचान उतर प्रदेश जिला सहारनपुर के गांव डाकी निवासी विपिन के नाम से हुई।
विज्ञापन

आरोपी बाइक चोर गैंग का सदस्य है। आरोपी सहारनपुर में किराए का मकान लेकर रहता था और जिले से बाइक चोरी कर कमरे में जाकर खड़ी कर देता था। आरोपी का साथी हुसैनपुर निवासी जोगिंदर उर्फ गुड्डू को पहले टीम ने पकड़ा था। अब आरोपी विपिन से आधा दर्जन बाइक मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी दोस्त है और शहर में हलवाई का काम करते थे। ट्रेन व बस के माध्यम से आते थे और बाइक चोरी कर ले जाते थे। आरोपी विपिन ने छह जून 2023 को चिट्टा मंदिर रोड से बाइक चोरी की थी। इसके बाद सात अक्तूबर को सिविल अस्पताल जगाधरी से बाइक चुराई। वहीं 2 नवंबर 2023 को फिर जगाधरी सिविल अस्पताल से बाइक चोरी की। 16 दिसंबर 2022 को सिविल अस्पताल जगाधरी 16 फरवरी को 2023 को सत्संग विहार कालोनी, 10 अक्तूबर 2022 को चिट्टा मंदिर रोड से बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed