फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Another chance for the youth who missed the application for admission in UG

यूजी में दाखिले के आवेदन से चूके युवाओं को एक और मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Another chance for the youth who missed the application for admission in UG
यमुनानगर। यूजी (अंडर ग्रेजुएट) में दाखिले के लिए अब तक आवेदन करने से वंचित रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ऐसे युवाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने का डीएचई (डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजूकेशन) ने एक और मौका दिया है। क्योंकि अब तक चली दाखिले की प्रक्रिया के बाद भी यूजी की रिक्त पड़ी सीटें भरने को डीएचई ने नए सिरे से आवेदन मांग लिए हैं। इसके लिए 12 सितंबर (कल) से डीएचई का ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल खोल दिया जाएगा, जिस पर 15 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके साथ ही 12 से 16 सितंबर तक फिजिकल काउंसलिंग भी चलेगी।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में 2050 में 1453 सीटें भरी, 597 रिक्त
जिले में कुल 12 कॉलेज हैं, जिनमें छह गवर्नमेंट एडिड, एक सेल्फ फाइनेंस व पांच सरकारी कॉलेज हैं। सरकारी कॉलेजों की बात करें तो यहां विभिन्न कोर्स की कुल 2050 सीटें हैं, जिनमें से अब तक की दाखिले की प्रक्रिया में 1453 भर चुकी हैं। अब 597 सीटें रिक्त पड़ी हैं, जिन पर दाखिले के लिए कल से पोर्टल पर आवेदन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed