फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Another accused arrested in the jeweller robbery case

Yamuna Nagar News: सराफ लूटकांड में एक और आरोपी की गिरफ्तारी

Fri, 17 Jul 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the jeweller robbery case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर के सराफ से कारोबारी से हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने रिमांड पर चल रहे आरोपी प्रवीण से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर करनाल के फफड़ाना गांव निवासी वांछित आरोपी सन्नी राम को इंद्री क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार प्रवीण से पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य साथियों और उनकी गतिविधियों के संबंध में लगातार पूछताछ की गई। इसी दौरान प्रवीण ने सन्नी राम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंद्री में दबिश देकर सन्नी राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी प्रवीण और गिरफ्तार किए गए सन्नी राम को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि लूटकांड में शामिल पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। जांच टीम वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार, वाहन और लूटी गई रकम की बरामदगी के लिए भी प्रयासरत है। अधिकारियों का दावा है कि मामले से जुड़े सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा और जल्द ही जांच के अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed