फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anjali first in 5000 meter race

Yamuna Nagar News: 5000 मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम

Thu, 11 Sep 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 11 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Anjali first in 5000 meter race
प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाती खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन दौड़, तेज चाल , लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, चक्का और गोला फेंक की अंडर- 14, 17 और 19 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस दौरान अंडर-19 की 5,000 मीटर दौड़ में छछरौली खंड की अंजलि ने पहला स्थान पाया। वहीं, व्यासपुर खंड से इकराम दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 की 3,000 मीटर दौड़ में व्यासपुर खंड से दीक्षा प्रथम और जगाधरी खंड से कविना द्वितीय रही। इसके अलावा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शेड्यल भी जारी कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस एवं खेल दिवस पर तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू की गईं थीं। बारिश के कारण खेल बीच में रोकने पड़े। अब मौसम साफ होने पर इनका आयोजन कराया गया था। वहीं, अब 12 से 14 सितंबर को प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई जानी हैं। इनमें से कुछ स्पर्धाएं यमुनानगर में होंगी। जिसके लिए प्रदेशभर से खिलाड़ी यमुनानगर आएंगे। सहायक शिक्षा अधिकारी राजेश पोसवाल ने बताया कि एथलेटिक्स में पहले व दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी और अन्य खेलों में प्रथम आने वाली टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन

इस प्रकार रहे परिणाम
लड़कियों की लंबी कूद अंडर-14 में सरस्वती नगर खंड से भावना ने पहला स्थान पाया। छछरौली खंड की पलक दूसरे स्थान पर रही। अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में बिलासपुर खंड से भौमिक प्रथम और साढौरा से आशु द्वितीय रहीं। वहीं, 200 मीटर दौड़ में रादौर से ख्वाहिश पहले और व्यासपुर से भौमिक दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह 600 मीटर दौड़ में खंड साढौरा से प्रीत कौर और खंड जगाधरी से राशि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जगाधरी खंड की अनामिका प्रथम व व्यासपुर की लविश द्वितीय रही। वहीं, 200 मीटर दौड़ में जगाधरी खंड की अनामिका प्रथम व साढौरा खंड की सलोनी द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की प्रतियोगिता

अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर में खंड व्यासपुर का मयंक पहले व जगाधरी से आदि शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, 600 मीटर दौड़ में जगाधरी से हर्षित कुमार ने पहला और साढौरा से हरमन ने दूसरा स्थान पाया। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में साढौरा खंड से मनीत कुमार प्रथम और जगाधरी खंड से आदि शर्मा द्वितीय रहे। अंडर-19 आयु वर्ग की 100 मीटर में साढौरा से हरप्रीत सिंह प्रथम व रादौर से रोबिन द्वितीय रहे। इसी तरह 200 मीटर में छछरौली खंड से भविष्य प्रथम और रादौर से समीर खान द्वितीय रहा। वहीं, अंडर-17 की 3,000 मीटर में व्यासपुर से दक्ष प्रथम और रादौर से अभिषेक द्वितीय रहे।

-------------

प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाती खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाती खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाती खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाती खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाती खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed