फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Angry people protested due to incomplete construction of the park, Yamunanagar

पार्क के अधूरे निर्माण से खफा लोगों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Angry people protested due to incomplete construction of the park, Yamunanagar
पार्क में धरना-प्रदर्शन करते कॉलोनी के निवासी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पार्क के अधूरे निर्माण ने नाराज लोगों ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द काम पूरा नहीं कराया गया तो नगर निगम कार्यालय में धरना दिया जाएगा।
नगर निगम के वार्ड नंबर तीन की अमर विहार कॉलोनी में लगभग चार लाख रुपये की लागत पार्क का विकास किया जाना था। पार्क की चार दिवारी पर ग्रिल लगाना, पार्क के दो एंट्री गेट, बच्चों के खेल कूद के लिए झूले ,घास एवं पेड़ पौधे आदि काम किए जाने थे। दो माह काम करने के बाद ठेकेदार बारिश का बहाना बनाकर अधूरा काम छोड़ कर चला गया। लगभग छह माह बीत जाने के बाद भी काम की सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी अनिल प्रजापति ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पार्क का निर्माण शुरू न किया गया और इसे पूरा न किया गया तो लोगों के सहयोग से नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव योगेश सेठी ने कहा कि वार्ड नंबर 3 के पार्षद से भी इस अधूरे पार्क निर्माण बारे में मिलकर कई बार बात भी कर चुके है। उन्होंने भी अभी तक इस पर अपना कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। न ही कॉलोनी वासियों के बीच में आकर निर्माण के रुकने की कोई ठोस वजह बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अमर विहार कॉलोनी वासी एवं आम आदमी पार्टी जल्द से जल्द पार्क निर्माण करने की नगर निगम से मांग करते है। मौके पर नरेश लाल कंबोज, इंद्रजीत सिंह, वीर लाल, सुभाष कांबोज, संगठन मंत्री दिलीप, दिनेश , राज सिंह, रामेश्वर ,पंडित, राज चड्ढा, विकास, विशाल, योगेंद्र , सुशील, कश्मीरी, ललित, हरिकिशन आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed