फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anganwadi workers will perform at MLA's residence today

विधायक आवास पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज करेंगी प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will perform at MLA's residence today
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते संगठन नेता। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। मांगें न माने के खफा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगलवार को (आज) विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर प्रदर्शन करेंगी। यह घोषणा आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की संयुक्त तालमेल कमेटी की ओर से किया गया है। वहीं 20 जनवरी को शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। यह बात अनाजमंडी में हड़ताल के 41वें दिन जिला प्रधान रेखा सैनी ने कही।
विज्ञापन

आंदोलन का संचालन नीलम देवी ने किया। रेखा सैनी ने बताया कि सरकार के खिलाफ आठ दिसंबर से चल रही हड़ताल 25 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। हड़ताल का नोटिस कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्ले वे स्कूल के नाम पर दी जाने वाले प्रशिक्षण का बहिष्कार किया जाएगा। वहीं जब तक मांगें लागू नहीं की जाती तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आदेश की प्रतियां जलाकर रोष जताया। इस दौरान रिटायर्ड संघ के प्रदेशाध्यक्ष जरनैल सिंह सांगवान, एटक नेता हरभजन सिंह संधू, सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज, एसकेएस जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स आठ दिसंबर से हड़ताल पर हैं। सरकार 40 दिन से जारी इस हड़ताल की प्रमुख मांगों का समाधान नहीं कर रही है। जब सरकार कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर नौकरी से हटाने की धमकी जैसे तमाम हथकंडे अपना कर विफल हो गई है। रिटायर्ड संघ के जिला प्रधान सोमनाथ, जिला सचिव जोत सिंह, रोशन लाल, पीडब्ल्यूडी जिला प्रधान किशोर कुमार, मेवा राम ने कहा है कि 2018 की घोषणाओं को लागू किया जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल को ब्लॉक प्रधान दयावती उपप्रधान, सुनीता सुघ, कर्मों, मीनाक्षी शर्मा व अन्यों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed