Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anganwadi workers submitted a strike notice

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी वर्करों ने सौंपा हड़ताल का नोटिस

Fri, 20 Nov 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers submitted a strike notice
जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस सौंपतीं आंगनबाड़ी वर्कर। यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर एक से तीन दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले महापड़ाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में वीरवार को अनाज मंडी यमुनानगर में यूनियन की जिला कमेटी की बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई और हड़ताल का नोटिस जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा गया।
मुख्य वक्ता आंगनबाड़ी यूनियन की राज्य सचिव सुनीता करेहड़ा ने कहा कि वर्कर और हेल्पर लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। बच्चों को पोषण और भोजन उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियां मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया दिल्ली महापड़ाव में यमुनानगर की हजारों महिलाएं अपनी आवाज बुलंद करेंगी। सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी गांव-गांव और आंगनबाड़ी केंद्रों तक संपर्क अभियान चलाकर वर्करों और हेल्परों को दिल्ली पहुंचने के लिए लामबंद करें। यूनियन की प्रमुख मांगों में वर्करों और हेल्परों को 42 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन देने, पक्का कर्मचारी घोषित करने और मानदेय का भुगतान हर महीने समय पर करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पेंशन, चिकित्सा सुविधा, मातृत्व लाभ, भविष्य निधि और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग उठाई जाएगी। वार्षिक वर्दी भत्ता बढ़ाकर दो हजार रुपये करने और आंगनबाड़ी केंद्रों के निजीकरण पर रोक लगाने की भी मांग है। सीटू नेता सतपाल सैनी और रोशन लाल ने कहा कि अधिकारों के लिए एकजुटता जरूरी है। बैठक को जिला वरिष्ठ उपप्रधान दयावती, किरण, रेखा और सुनीता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed