{"_id":"66760d7c7e4dda87170b3a14","slug":"an-unknown-girl-was-murdered-by-strangulation-with-a-scarf-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-120807-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुपट्टे से गला घोंटकर अज्ञात युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुपट्टे से गला घोंटकर अज्ञात युवती की हत्या
Sat, 22 Jun 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर (यमुनानगर)। हत्यारों ने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव भवानीपुर गांव के पास सड़क किनारे खेत में मिला। युवती के चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसका चेहरा भी खून से लथपथ था। युवती की हत्या वहीं की गई है या फिर हत्या के बाद शव को वहां लाकर फेंका गया है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
मृतका की उम्र करीब 25 साल है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम की टीम साथ पहुंची। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने जिले के सभी थानों में सूचना भेजी। कहीं से भी उसकी जानकारी नहीं मिलने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। शिनाख्त होने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कपालमोचन से भवानीपुर गांव जाने वाली सड़क के बाएं और स्थित खेत गांव मिल्क जलाल बस्सी के हैं। जलाल बस्सी ने अपने खेत गांव भवानीपुर के रामचंद्र को ठेके पर दिए हुए हैं। रामचंद्र शुक्रवार की दोपहर खेतों में कार्य करने के लिए आया। रामचंद्र कोसड़क से खेतों की ओर कुछ दूरी पर युवती का शव दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों व पुलिस को दी।
विज्ञापन
थाना बिलासपुर प्रभारी राय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके से तथ्य जुटाए। युवती के शव की जांच करने पर पता लगा कि उसके गले में दुपट्टा बंधा था। गले पर निशान भी हैं। युवती की नाक, मुंह व होंठ पर चोट के निशान मिले। कपड़ों पर खून लगा हुआ है।
माना जा रहा है कि दुपट्टे से गला घोंटकर युवती की हत्या की गई। युवती ने जींस की पैंट व क्रीम कलर का टॉप पहना था। थाना प्रभारी राय सिंह के मुताबिक युवती की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई है। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।