{"_id":"682cce69b38ee3c2ae0e27c6","slug":"aluminum-plates-stolen-from-factory-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138066-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फैक्टरी से चुराईं एल्युमिनियम प्लेटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फैक्टरी से चुराईं एल्युमिनियम प्लेटें
Wed, 21 May 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 21 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने सदर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित एसए टिंबर ट्रेडर्स प्लाईवुड फैक्टरी से लाखों रुपये की एल्युमिनियम प्लेटें चोरी कर लीं। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महावीर कॉलोनी निवासी नीरज जैन ने बताया कि 17 मई की शाम को फैक्ट्री से काम खत्म करके वह अपने घर आ गया था। 18 मई को रविवार होने के कारण फैक्ट्री बंद थी। 19 मई को जब वह फैक्ट्री में गया तो वहां से एल्युमिनियम की प्लेट कम मिली। जांच करने पर फैक्ट्री से 17 एल्युमिनियम प्लेट व स्टील की एक प्लेट कम मिली। इनकी कीमत करीब एक लाख 78 हजार रुपये है। संवाद
अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी काबू
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से अपराधा शाखा एक की टीम व बूड़िया थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा एक इंचार्ज वीरेंद्र वालिया ने बताया कि उनकी टीम सरस्वती नगर में देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को काबू किया। जिसकी पहचान रामखेड़ी गांव निवासी कार्तिक उर्फ शूटर के नाम से हुई। उधर, बूड़िया थाना पुलिस ने पश्चिमी यमुना नहर पटरी के पास जठलाना निवासी इकराम उर्फ कम्मा का गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
शराब के साथ पकड़ा आरोपी
यमुनानगर। गांधीनगर थाना पुलिस टीम ने वीना नगर कैंप से कॉलोनी के ही अमित कुमार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जगबीर ने बताया कि आरोपी से अवैध शराब की 10 बोतल बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद