फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Along with the TB patient, his family will also be tested

Yamuna Nagar News: टीबी मरीज के साथ उसके परिवार की भी होगी जांच

Mon, 01 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Along with the TB patient, his family will also be tested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में टीबी के साथ अब परिवार वालों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी, जैसा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य समुदाय में टीबी के प्रसार को रोकना और परिवार के सदस्यों की जांच करके संक्रमण को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित करना है।
जिले में वर्तमान में करीब तीन हजार टीबी के मरीज हैं। हालांकि टीबी का यह आंकड़ा और आगे नहीं बढ़ा है। लेकिन, इनकी संख्या अधिक न हो इसको लेकर स्क्रीनिंग की जा रही है। अभी तीन दिन पहले यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी तीन टीबी के मरीजों को गोद लिया है। जिनकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में 1673 मरीज, वर्ष 2018 में 2415 मरीज, वर्ष 2019 में 2937 मरीज, वर्ष 2020 में 2615 मरीज व वर्ष 2021 में 2897 मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की थी। इन मरीजों का निशुल्क इलाज स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया था कि कुछ मरीज टीबी की दवाई बीच में छोड़ देते हैं। जिससे उनमें टीबी के लक्षण रहते हैं। ऐसा एक भी मरीज दस से 15 अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है। इसलिए ही जिन मरीजों का इलाज चल रहा है। उन मरीजों को पूरा इलाज कराना जरूरी होता है। कुछ मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंचते और दवाई नहीं ले पाते। जिससे वह इलाज छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अरोड़ा ने तीन मरीज लिए गोद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शास्त्री कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में 19 नवंबर को टीबी स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया था। इस दौरान इसमें विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने निक्षय मित्र बनकर पांच टीबी मरीजों को गोद लिया। साथ ही सभी मरीजों को पोषण किट दी। उधर, टीबी मुक्त अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. चारु ने बताया कि इस तरह के मरीजों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। जोकि लगातार चलेगी।

टीबी जैसी संक्रामक बीमारी पर नियंत्रण के लिए नियमित जांच व समय पर उपचार आवश्यक है। इसके लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और टीबी मुक्त भारत बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने में योगदान दें। हमारी सरकार टीबी मुक्त को लेकर लगातार कार्य कर रही है। -घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed