फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   allegations of using substandard construction materials

Yamuna Nagar News: घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप

Mon, 04 Aug 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
allegations of using substandard construction materials
समाधान शिविर में एसडीएम को शमशान घाट की समस्या बताते लोग।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बा के श्मशान घाट में हुए निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री प्रयोग करने पर लोगों ने समाधान शिविर में शिकायत देकर उचित जांच कराने की मांग की। इसे लेकर लोगों ने एसडीएम जसपाल सिंह गिल को शिकायत दी।

कस्बा के श्मशान घाट सेवा समिति के सदस्य सुभाष तुली, रविभूषण अग्रवाल, सतपाल अग्रवाल, सचिन झांब, राजेश गर्ग, अतुल सिंगला ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया कि श्मशान घाट में 10 लाख 27 हजार रुपये की लागत से विकास कार्य करवाया जाना था। ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया दर्जे की टाइल इसमें लगाई गई हैं। टाइल लगाते समय अच्छी क्वालिटी के सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया। जिस कारण कुछ ही समय में टाइलें टूटनी शुरू हो गई। एसडीएम गिल ने मामले की जांच कर दुबारा सही प्रकार से विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed