फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegations of assault, molestation and robbery

Yamuna Nagar News: मारपीट, छेड़खानी व लूट के लगाए आरोप

Thu, 02 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault, molestation and robbery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जठलाना थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो पक्षों में हुई खूनी झड़प में दूसरे पक्ष ने भी एसपी को शिकायत दी है। इसमें उनके परिवार के 17 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराने वाले पक्ष के 15 लोगों सहित अन्य पर मारपीट, हत्या के प्रयास, छेड़खानी, लूट, संपत्ति को नुकसान करने के आरोप लगाए। इन पर कार्रवाई के साथ शिकायतकर्ता ने एसपी से अपने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।
एसपी के नाम दी शिकायत में एक पक्ष की नसरीन ने बताया कि शनिवार रात गांव के 15 लोगों ने साजिश के तहत कई लोगों के साथ मिलकर उनके घर पर देसी कट्टे, तेजधार हथियारों, लाठी-डंडों व गंडासियों से हमला किया। इन लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की और महिला से छेड़खानी व अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

साथ ही घर में तोड़फोड़ कर जेवर छीन लिए और जान से मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर चार लोगों ने देसी कट्टों से फायरिंग की। इनमें एक व्यक्ति ने गलती से खुद को ही गोली मार ली। नसरीन ने बताया कि इस हमले में उसे व परिवार के ताहिर, इसरान, फरमान व इमरान को चोटें आईं। मामले में जठलाना पुलिस ने रविवार को एक पक्ष से तसव्वर की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 17 लोगों सहित अन्य को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इसमें फरमान, सलमान, इकराम, मेहरबान, हारुण, सारुण, बाजील, जहीर, साबीर, लालू, मुकर्रम, तसव्वर, शमीम, गुलफान, वाजीद, इरशाद और नौशाद का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि परिवार की महिला ने दूसरे परिवार के फरमान पर दुष्कर्म करने के आरोप में शिकायत दी थी। इस पर मामला दर्ज होने पर फरमान जेल भेजा गया। इसके बाद दोनों परिवारों में समझौते के लिए पंचायत हुई। अब फरमान जेल से बाहर आया तो समझौते के दौरान रुपये के लेनदेन का वीडियो सामने आया। यही वीडियो दोनों परिवारों में खूनी झड़प की वजह बताई गई। झड़प में गोलियां भी चली, जो तीन लोगों को लगी थीं।

एक पक्ष की ओर से पहले आई शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद चार लोग गिरफ्तार कर लिए हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी थाने में शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। - संदीप कुमार, थाना प्रभारी रादौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed