{"_id":"611ec2098ebc3e79ac5313e3","slug":"allegation-of-beaten-yamuna-nagar-news-knl804493131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैलेस संचालक से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैलेस संचालक से मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हसनपुर के नजदीक एक परिवार के कुछ लोगों ने बाइक पर घर लौट रहे शिवम पैलेस के संचालक पर गंडासी व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। संचालक ने आरोपियों पर 23 हजार रुपये व सोने की चेन छीनने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव हसनपुर निवासी तरसेम कुमार ने बताया कि उसका खेडी लक्खासिंह में शिवम पैलेस है। 16 अगस्त को वह और अशोक कुमार अपनी-अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। गांव हसनपुर के पास रक्षक अकेडमी के नजदीक गांव के ही वकील हसन, इकबाल, सतार खान व मुस्तकीन ने उस पर गंडासी से हमला कर दिया। इस घटना में वह घायल हो गया। इस दौरान मुस्तकीम ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली तथा इकबाल ने उसकी पेंट से 23 हजार रुपये निकाल लिए। पीछे से जब अशोक अपनी बाइक लेकर पहुंचा तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।