{"_id":"61bf899fcdb46e5c7c6d7459","slug":"all-trains-can-be-regular-in-the-new-year-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl933115121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में सभी ट्रेनें हो सकती हैं नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में सभी ट्रेनें हो सकती हैं नियमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नए साल पर रेलवे लोगों को सभी ट्रेनें नियमित करने तोहफा दे सकता है। हाल ही में रेलवे की ओर से कुछेक गाड़ियों में अनारक्षित टिकट प्रणाली लागू की थी। इन गाड़ियों में लोग सामान्य टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। अब रेलवे सभी गाड़ियों को नियमित करके पूर्व की तरह संचालन करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सभी रेल मंडलों से गाड़ियों की विस्तृत जानकारी व सूची मांगी गई है।
अंबाला मंडल की ओर से तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों की जानकारी मुख्यालय को भेजी गई है। उम्मीद है कि साल के अंत तक या नए साल में लोगों को रेलवे की ओर से बड़ी राहत मिले, जिसके तहत अन्य गाड़ियों में भी सामान्य टिकट लेकर सफर किया जा सकता है। कोरोना महामारी के कारण अभी तक ट्रेन की अनारक्षित बोगी में सफर के लिए टिकट आरक्षित करवानी पड़ रही है। सभी गाड़ियां नियमित और पहले की तरह चलने से लोगों को भारी लाभ तो होगा ही, वहीं इससे रेलवे की भी आमदनी बढ़ेगी।
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से दोनों तरफ जाने वाली एक दर्जन गाड़ियों में दस दिसंबर से अनारक्षित प्रणाली लागू कर दी गई है। अन्य सभी गाड़ियों में लोगों को आरक्षण लेकर यात्रा करनी पड़ रही है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य कोच में आरक्षण न मिल पाने के कारण लोगों को काफी निराशा हो रही है। वहीं शयनयान और वातानुकूलित यान में भी इन दिनों सीट के लिए मारामारी चल रही है।
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से मेल, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस सहित करीब दो दर्जन गाड़ियां गुजरती हैं। वहीं यहां बिना रुके गुजरने वाली गाड़ियों के यात्रियों की संख्या भी अधिक है। यात्री यह ट्रेन अंबाला और सहारनपुर स्टेशन से पकड़ते हैं। इन गाड़ियों की मंडल की ओर से जानकारी मुख्यालय भेजी गई है। इसके अलावा अंबाला छावनी स्टेशन पर रुकने वाली गाड़ियों की भी जानकारी भेज दी गई है।
अभी केवल इन गाड़ियों में अनारक्षित प्रणाली
12231-32 चंडीगढ़-लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
14609-10 ऋषिकेश-कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस
14631-32 देहरादून-अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस
14681-82 जालंधर-नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस
14711-12 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस
14605-06 जम्मूतवी-ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस
कोरोना के कारण सभी गाड़ियां विशेष श्रेणी में चलाई जा रही थी। जिनका अब नियमित संख्या के साथ संचालन किया जा रहा है। कुछेक ट्रेन में अनारक्षित टिकट प्रणाली लागू कर दी गई है। अन्य ट्रेनोें में अनारक्षित प्रणाली लागू करने की योजना है। मंडल की ओर से ट्रेनोें की जानकारी मुख्यालय को भेज दी गई हैं। आदेश आने के बाद अन्य गाड़ियों में सामान्य टिकट पर सफर किया जा सकेगा। - हरि मोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।