फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   All the big drains of the city will be cleaned before the monsoon

Yamuna Nagar News: मानसून से पहले साफ होंगे शहर के सभी बड़े नाले

Wed, 16 Apr 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
All the big drains of the city will be cleaned before the monsoon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानसून के पहले शहर के सभी नालों की सफाई पूरी करा ली जाए, जिससे बारिश में शहरवासियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। यह निर्देश सुमन बहमनी ने मंगलवार को शहर के नालों का निरीक्षण करने के दौरान नगर निगम के अधिकारियों को दिए।
वहीं बरसाती पानी की निकासी के लिए कन्हैया साहिब चौक से डिच ड्रेन तक नगर निगम द्वारा अमरुत स्कीम के तहत स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन डालने का रुका हुआ काम शुरू होने की आस जगी है। करीब 11.84 करोड़ की लागत से डाली जा रही स्टॉर्म वाटर ड्रेन का काम बाईपास पुल के नीचे गुलाब नगर के पास प्राइवेट जमीन का विवाद होने के कारण रुका हुआ है। इस पर मेयर सुमन बहमनी ने पार्षद संदीप धीमान व निगम अधिकारियों के साथ स्टॉर्म वाटर ड्रेन का जायजा लिया।
विज्ञापन

जायजा लेने के दौरान उन्होंने अधिकारियों व आसपास के लोगों से बातचीत की। उनका कहना है कि जल्द ही निगम की ओर से स्टॉर्म वाटर लाइन का रुका काम शुरू किया जाएगा। स्टॉर्म वाटर ड्रेन शुरू होने से प्रोफेसर कॉलोनी, मॉडल टाउन, टैगोर गार्डन, लाजपत नगर समेत कई कॉलोनियों में होने वाली जलभराव की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉर्म वाटर ड्रेन के साथ ही मेयर बहमनी से जगाधरी से निकलकर इन कॉलोनियों से होते आ रहे बड़े नाले का विश्वकर्मा चौक के पास जायजा लिया। उन्होंने सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व सुनील दत्त को नाले की गहनता से साफ करने के निर्देश दिए। जगाधरी से आ रहा बड़ा नाला बरसाती सीजन में यमुनानगर की शहरी कालोनियों में जलभराव की वजह बनता है।
बरसात के दिनों में क्षमता से अधिक पानी आने पर नाले से ओवरफ्लो होकर बाहर गलियों में बहता है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए नाले के पानी को बांटने के लिए कन्हैया साहिब चौक से डिच ड्रेन तक नगर निगम अमरुत स्कीम में स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन डाल रहा है। ताकि जगाधरी से यमुनानगर में आकर नाले का पानी शहरी कालोनियों की ओर जा रहे नाले के साथ कन्हैया साहिब चौक से डायवर्ट होकर डिच ड्रेन में जा सके।
लगभग छह फुट चौड़ी पाइप लाइन डाली जानी है। बाईपास तक पाइप लाइन डालने का काम पूरा किया जा चुका है। बाईपास पुल के नीचे जहां से पाइप लाइन निकाली जानी थी, वहां पर जमीन का विवाद है। जिसके चलते पाइप लाइन डालने का काम रुका हुआ है।
मेयर सुमन बहमनी, निगम अभियंता दीपक सुखीजा, सीएसआई हरजीत सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ यहां पहुंची। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों व आसपास के लोगों से बातचीत की। निगम अधिकारियों ने उन्हें बताया कि रेलवे लाइन के नीचे से पाइप निकालने का कार्य रेलवे विभाग की ओर से किया जाना है। इसके लिए उन्हें रुपये जमा करवा दिए है।

इसके अलावा रेलवे लाइन के पास जिन लोगों की प्राइवेट जमीन है, उनसे भी बातचीत हो चुकी है। रेलवे लाइन के दोनों तरफ स्टॉर्म वाटर ड्रेन डाल जाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। कुछ ही दूरी का यह हिस्सा बचा हुआ है। जिसका काम जल्द शुरू कर इसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed