फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   All employee organizations demonstrated in support of ASHA workers

आशा वर्कर्स के समर्थन में सभी कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
All employee organizations demonstrated in support of ASHA workers
यमुनानगर। स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करने जा रही आशा वर्कर्स को रास्ते में रोके जाने के विरोध में शुक्रवार को कर्मचारी संगठनों ने अनाज मंडी गेट पर लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा वर्कर्स जिला प्रधान नीरू बाला ने कहा कि जिले की सभी आठ सौ से अधिक आशा वर्कर स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करने जा रही थी, तो रास्ते में ही बिलासपुर के पास उन्हें रोक कर बसों में भरकर अलग अलग जगह छोड़ दिया गया। यह सरकार पूरी तरह से घबराई हुई है और इस तरह का दुर्व्यवहार करना दमनकारी मानसिकता को दर्शाता है। जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दावा करते हैं और बेटियों की आवाज दबाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह विरोध दो दिन का काम बंद कर किया गया और जब तक उनकी 2018 से मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के महिपाल सोढे ने कहा कि जिले के बाकी सर्व कर्मचारी संगठन सीटू, रोडवेज, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी वर्कर्स सहित और कर्मचारी संगठन संयुक्त रूप से सरकार की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी संगठन आशा वर्कर्स के साथ आंदोलन में खड़े रहेंगे। इस दौरान रेखा सैनी, मेवाराम, जरनैल सिंह सांगवान सहित सभी संगठनों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed