{"_id":"610d9b248ebc3ec35c518ea1","slug":"all-arrangements-to-stop-diarrhea-failed-42-more-new-patients-were-found-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl7912025","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया रोकने के सारे इंतजाम फेल, 42 और नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया रोकने के सारे इंतजाम फेल, 42 और नए मरीज मिले
विज्ञापन
पाइप लाइन में लीकेज ढूंढता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। फर्कपुर इलाके की आधा दर्जन कॉलोनियों को डायरिया ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। हर घर में उल्टी व दस्त के मरीज मिल रहे हैं। वहीं शुक्रवार को 42 और नए मरीज सामने आने से जन स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सारे इंतजाम फेल होते नजर आ रहे हैं। इन 42 मरीजों में से 10 मरीजों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। जनस्वास्थ्य विभाग की टीमें करीब एक दर्जन जगहों पर खुदाई कर लीकेज ठीक की जा रही है। साथ 50 से ज्यादा अवैध कनेक्शन भी काटे गए हैं।
फर्कपुर क्षेत्र की बैंक कालोनी, मायापुरी कालोनी, कांसापुर, अशोक विहार, राजीव गार्डन, विशालनगर कॉलोनियां सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां डायरिया की दहशत बनी हुई है। इन कालोनियों में हर घर में मरीज मिल रहे हैं। दरअसल करीब एक सप्ताह पहले पाइपलाइन लीकेज होने की वजह से लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच गया था। एक महिला ने बताया कि उनके घर के सभी पांच सदस्य बीमार होकर अस्पताल पहुंचे। अभी तीन लोग ठीक हो गए हैं, जबकि दो अभी अस्पताल में हैं। अस्पताल में दाखिल हेमलता का कहना है कि कई दिनों तक पानी खराब आता रहा। वहीं निजी अस्पताल में दाखिल अलग-अलग कॉलोनियों के कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रोहित ने बताया कि इन कॉलोनियों में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अवैध कनेक्शन कर रखे हैं। खुदाई के दौरान यहां बहुत से अवैध कनेक्शन मिले हैं। शुक्रवार शाम तक 50 से ज्यादा कनेक्शन काट दिए गए हैं। जहां पर अवैध कनेक्शन लगे मिले हैं, वहां मरम्मत की जा रही है। ओटी टेस्ट किया तो पानी में उचित मात्रा में क्लोरिन मिली है। क्षेत्र में टैंकरों से पानी भी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. दीपिका गुप्ता ने बताया कि डायरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही है। हर घर का सर्वे किया जा रहा है। शुक्रवार को 42 नए मरीज मिले हैं। इनमें से कुछ अस्पताल में भर्ती हुए हैं। शहरवासियों से अपील है कि वे पानी उबालकर प्रयोग करें। साथ ही तरल पदार्थ ज्यादा से ज्यादा लें। अभी स्थिति कंट्रोल में है।