{"_id":"f911f57b8b1dc4d136ed171479be2176","slug":"alcohol-smuggling-in-the-guise-of-mineral-water-a-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनरल वाटर की आड़ में शराब तस्करी, एक काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनरल वाटर की आड़ में शराब तस्करी, एक काबू
यमुनानगर
Updated Tue, 18 Feb 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनरल वाटर की आड़ में शराब तस्करी करते हुए बुड़िया पुलिस ने दादूपुर हेड
विज्ञापन
के नजदीक एक ट्रक को काबू किया है। पुलिस ने उसमें से 250 शराब की पेटियां
बरामद की है।
पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक तस्कर चंडीगढ़ से शराब की पेटियां लेकर उत्तरप्रदेश सप्लाई करने जा रहे थे।
रविवार देर शाम बुड़िया पुलिस को सूचना मिली की जगाधरी की ओर से शराब से भरा एक ट्रक दादूपुर के रास्ते यूपी की ओर जा रहा है। इसमें शराब की 250 पेटियां हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने दादूपुर मार्ग के नजदीक नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने वहां से गुजर रहे एक ट्रक को तलाशी के लिए रोक लिया। ट्रक रुकने के बाद चालक नीचे आया, जिसने पुलिस को बताया कि ट्रक में मिनरल वाटर भरा हुआ है। पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक की तलाशी ली। मिनरल वाटर के पीछे से पुलिस को अंग्रेजी शराब की 250 पेटियां बरामद हुई।
पुलिस ने ट्रक और शराब को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बुड़िया थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि बिना परमिट के शराब की पेटियां सप्लाई की जा रही थी। चालक के पास कोई परमिशन लेटर नहीं मिला। पुलिस ने पंजाब निवासी हरमन सिंह को काबू किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि बरामद शराब को आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया। चालक व अन्य दो के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।